CM धामी ने लक्सर के जलमग्न गांवों का ट्रैक्टर से किया दौरा
हरिद्वार। उत्तराखंड में जारी भारी बारिश और आपदा की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार जिले के लक्सर पहुंचे। कठिन परिस्थितियों को दरकिनार कर मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर के माध्यम से जलभराव और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

CM धामी ने गांवों में जाकर प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में हर नागरिक के साथ खड़ी है और राहत-बचाव कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को निर्देश दिए कि –

- राहत शिविरों में भोजन, पानी, दवाइयां और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था हो।
- जिन परिवारों को शिफ्ट करने की आवश्यकता है उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए।
- किसानों की फसल क्षति का त्वरित आंकलन कर मुआवजा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।
- आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य शिविर लगाकर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान CM धामी ने क्षतिग्रस्त सड़कें, टूटे हुए पुल और जल से घिरे घरों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत व पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार समेत प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
