आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों पर सीएम धामी की वर्चुअल बैठक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों से कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को मानक अनुसार त्वरित राहत राशि दी जाए। साथ ही किसानों की क्षति का आकलन शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट सरकार को भेजने के निर्देश दिए।

नदी-नालों के किनारे निर्माण पर सख्त रोक
सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में आपदा जोखिम को कम करने के लिए नदी-नालों के किनारे किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

चारधाम यात्रा मार्ग 15 दिनों में दुरुस्त करने के आदेश
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग की सड़कों को 15 दिनों के भीतर दुरुस्त करने पर विशेष बल दिया, ताकि तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
कानून व्यवस्था और धर्मांतरण कानून की समीक्षा
सीएम धामी ने धर्मांतरण कानून से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही गौ-तस्करी पर सख्त कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।
सेवा पखवाड़ा के तहत बहुउद्देशीय शिविर और स्वास्थ्य कैंप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेशभर में बहुउद्देशीय शिविर और स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।
1905 सीएम हेल्पलाइन पर नियमित समीक्षा के निर्देश
मुख्यमंत्री ने 1905 सीएम हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा करने और जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
