मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने से मलबा आने की घटना में कुछ परिवारों के फंसे होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। वे स्वयं इस घटना पर निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने आपदा सचिव और जिलाधिकारियों से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
बाबा केदार से सभी की सलामती की प्रार्थना
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की और जनता से अपील की कि वे बचाव एवं राहत कार्यों में प्रशासन का सहयोग करें।
