भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान
देहरादून। चकराता को ST (अनुसूचित जनजाति) स्टेटस दिलाने के मुद्दे पर राजनीति फिर से गरमा गई है। भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान का पंचायत चुनाव के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गुलाब सिंह या किसी और का योगदान?
वीडियो में मुन्ना सिंह चौहान कह रहे हैं कि चकराता को ST स्टेटस किसने दिलाया, यह सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आज दावा कर रहे हैं कि उनके पिता ने यह दर्जा दिलाया, जबकि हकीकत यह है कि उस समय वे लोग ST स्टेटस का विरोध कर रहे थे।

बिना नाम लिए साधा प्रीतम सिंह परिवार पर निशाना
हालांकि चौहान ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक समझ रखने वाले इसे कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह और उनके परिवार पर निशाना मान रहे हैं।
वायरल वीडियो से गरमाई बहस
वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में बहस छिड़ गई है कि वास्तव में चकराता को ST स्टेटस दिलाने में किसका योगदान रहा—गुलाब सिंह का या किसी और का।
