देहरादून में मीडिया से बातचीत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता सिर्फ धरने और प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरने में लगे हैं। लेकिन “नेतागिरी धरनों से नहीं, जनता के काम से होती है।” भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर मुद्दे पर संवेदनशील हैं और सरकार जनता से जुड़े हर विषय पर त्वरित निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि विकास, रोजगार और जनकल्याण योजनाओं के जरिए सरकार लगातार आगे बढ़ रही है।

“धरनों से नहीं, जनसेवा से बनती पहचान”
भट्ट ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के कुछ नेता हर दिन नए धरने और नारे लेकर सड़क पर उतर रहे हैं। लेकिन जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का माहौल खराब करने वालों को जनता अब सबक सिखाएगी। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें सच में दम है, तो आने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरें। तब उनकी ‘औकात’ का पता चल जाएगा।”

सरकार कर रही है जनता के हित में काम
भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के विकास और प्रदेश की प्रगति के लिए लगातार काम कर रही है। चाहे युवाओं के रोजगार की बात हो, महिला सशक्तिकरण या पहाड़ी क्षेत्रों का विकास — हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “जनता के लिए, जनता के साथ” की नीति पर चल रही है और आने वाले दिनों में भी यही प्राथमिकता बनी रहेगी।
