भाजपा प्रत्याशी हरीश बिष्ट की जीत
भीमताल। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरीश बिष्ट ने शानदार जीत दर्ज की। गुरुवार को संपन्न हुए मतदान में हरीश बिष्ट को कुल 28 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हिमांशु पांडे को केवल 10 वोट हासिल हुए।

कुल 18 वोटों के अंतर से मिली इस जीत ने भीमताल में भाजपा की पकड़ को और मजबूत कर दिया है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह परिणाम आगामी स्थानीय चुनावों के लिए भाजपा के हौसले बढ़ाने वाला है।
