पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बेतालघाट। बेतालघाट में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों की ओर से प्रतिद्वंदी पक्ष पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की और जान से मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में मुकदमा दर्ज कर थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 वाहन सीज किए।

घटना में गिरफ्तार आरोपी
1. दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल पुत्र सुरेंद्र सिंह (28 वर्ष) – निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी), रामनगर

2. यश भटनागर उर्फ यशु (19 वर्ष) पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर
3. वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39 वर्ष) पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर, रामनगर
4. रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष) पुत्र चंदन प्रकाश, निवासी ढेला पटरानी, रामनगर
5. प्रकाश भट्ट (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता
6. पंकज पपोला (29 वर्ष) पुत्र नर सिंह, निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता
पुलिस की इस गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अनीश अहमद, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, नवीन पांडे, कांस्टेबल दीपक सामंत, दीपक सिंह, एचजी कपिल बुधोड़ी शामिल थे। इस घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
