उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने शनिवार को भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सत्ता में है तो अपराधियों की पौ-बारह हो जाती है। धस्माना ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर जितेंद्र नेगी आत्महत्या प्रकरण तक, हर बड़े मामले में भाजपा पदाधिकारी या उससे जुड़े लोग मुख्य अभियुक्त पाए गए।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का कारण सीधे-सीधे भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घट रही हर हत्या, बलात्कार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और लूट के मामलों में संलिप्त अपराधी या तो भाजपा पदाधिकारी हैं या किसी न किसी रूप में भाजपा से जुड़े हुए हैं।
