मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनतेरस और दीपावली के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। सीएम धामी देहरादून स्थित डिफेन्स कॉलोनी में उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें धनतेरस व दीपावली की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।

दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। सीएम धामी ने कहा कि दीपावली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए भी मंगलकामनाएं दीं और कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास और राज्य के उज्जवल भविष्य के लिए संकल्पबद्ध है।
इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की जनता के सुख-समृद्धि की कामना की।

