SSP नैनीताल
नैनीताल। नैनीताल जिले में फायरिंग और दहशत फैलाने वाले गैंग के खिलाफ SSP प्रह्लाद नारायण मीणा ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित 16 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी समर्थक द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए की गई। पहले मामले में थाना बेतालघाट में FIR दर्ज की गई थी, इसके बाद गैंग की गतिविधियों को देखते हुए पूरे गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही की गई।
गैंग की करतूतें

पुलिस के मुताबिक गैंग लंबे समय से मारपीट, फायरिंग, तलवारबाजी, लूटपाट और जनता को डराने-धमकाने जैसे अपराधों में लिप्त था। इनकी वजह से क्षेत्र में भय का वातावरण बना हुआ था। कई सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं।
SSP का सख्त संदेश
SSP नैनीताल ने कहा कि अपराध और गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों को संरक्षण नहीं मिलेगा, सीधे जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने साफ किया कि जिले में अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
