CM धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। प्रभावित ग्रामीणों ने उनसे आग्रह किया कि ऊपर के गांवों का मार्ग शीघ्र खोला जाए।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सड़क खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जैसे ही रास्ता सुरक्षित होगा, वे स्वयं गांव जाकर हालात का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर गांव तक राहत एवं सहायता पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सीएम धामी धराली आपदा के समय लगातार तीन दिन तक प्रभावित क्षेत्रों में डटे रहे थे और राहत-बचाव कार्यों की खुद मॉनिटरिंग की थी।

