बाजपुर पुलिस ने तांत्रिक को किया गिरफ्तार
उधमसिंह नगर। जनपद बाजपुर पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है, जो अपने आप को हिंदू बताकर झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर लोगों को ठगने और युवतियों का शोषण करने के आरोप में पकड़ा गया। आरोपी का नाम महमूद है और वह काफी शातिर माना जाता है।

पुलिस के अनुसार महमूद का नेटवर्क केवल उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बरेली और मुरादाबाद जिलों तक फैला हुआ था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।
