महिला आरक्षी ज्योति वर्मा को ‘सिल्वर’ प्रशस्ति डिस्क
बागेश्वर। स्वतंत्रता दिवस 2025 बागेश्वर पुलिस के लिए खास बन गया, जब 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाली महिला आरक्षी ज्योति वर्मा को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी लगन, अनुशासन और मेहनत का प्रतीक है।

पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके ने ज्योति वर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बागेश्वर पुलिस परिवार ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी खेल और सेवा, दोनों में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी।
