ग्राउंड जीरो से देहरादून लौटे धामी ने देश से मांगी मदद
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी और पौड़ी जिलों में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं तीन दिनों तक ग्राउंड ज़ीरो पर रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की और अब देहरादून लौटकर मीडिया से बात की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 5 अगस्त को उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल गांव और 6 अगस्त को पौड़ी जनपद के सैंजी गांव और उसके आसपास के इलाकों में बादल फटने और अतिवृष्टि की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई।
आपदा में नुकसान

मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा में कई लोगों की जनहानि हुई है। साथ ही सड़कों, पुलों, बिजली और जलापूर्ति जैसी सार्वजनिक परिसंपत्तियों को गंभीर क्षति पहुंची है। कई परिवार विस्थापित हो चुके हैं और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार के सहयोग से युद्धस्तर पर राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटी हुई है। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा आधारभूत ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
देशवासियों से सहयोग की अपील
मुख्यमंत्री ने देश के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक संस्थानों और दानदाताओं से इस कठिन समय में सहयोग की अपील की है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने की अपील करते हुए निम्न विवरण साझा किया:
बैंक डिटेल
- बैंक: भारतीय स्टेट बैंक (SBI), सचिवालय शाखा
- खाता संख्या: 30395954328
- IFSC Code: SBIN0010164
- UPI ID: cmukrf@sbi
ऑनलाइन दान हेतु वेबसाइट
👉 https://cmrf.uk.gov.in → “Donate Now” विकल्प चुनें।
QR Code द्वारा भुगतान
QR कोड की मदद से भी सीधा भुगतान संभव है।
मुख्यमंत्री धामी की भावनात्मक अपील
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा इस कठिन घड़ी में हमें सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना से एकजुट होकर कार्य करना होगा। आइए, उत्तराखंड के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हों।
