हल्द्वानी के कुंवरपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विधायक मोहन सिंह बिष्ट और दर्जा मंत्री रेणु अधिकारी।
हल्द्वानी। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को हल्द्वानी के कुंवरपुर क्षेत्र में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं दर्जा मंत्री रेणु अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

223 शिकायतें और मांग-पत्र हुए प्राप्त
शिविर के दौरान आमजन से कुल 223 शिकायतें एवं मांग-पत्र प्राप्त किए गए। इनमें से बड़ी संख्या में मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के लिए संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

श्रम, रोजगार और महिला कल्याण योजनाओं का लाभ
श्रम विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को श्रम कार्ड वितरित किए गए, जबकि सेवायोजन विभाग ने रोजगार पंजीकरण से जुड़ी सेवाएं प्रदान कीं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत महिलाओं को लाभ दिया गया तथा पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई।
स्वास्थ्य सेवाएं और जांच शिविर
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। वरिष्ठ नागरिकों की बीपी और शुगर जांच, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं पोषण संबंधी दवाइयों का वितरण किया गया।
किसानों और पशुपालकों को योजनाओं का लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों का पंजीकरण किया गया। कृषि उपकरण, उर्वरक एवं बीज से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी देकर नागरिकों को लाभान्वित किया गया।
राजस्व, आधार और राशन कार्ड सेवाएं
राजस्व विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र एवं हिस्सा प्रमाण पत्र जारी किए गए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड से जुड़े आवेदन स्वीकार किए। शिविर के दौरान आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं भी प्रदान की गईं।
वन विभाग और पंचायती राज की कार्यवाही
वन विभाग द्वारा वन्यजीवों से फसल क्षति से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्यवाही की गई। पंचायती राज विभाग एवं सहकारिता विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी देकर समस्याओं का समाधान किया गया।
बड़ी संख्या में अधिकारी और नागरिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डेय, एसडीओ वन गणेश जोशी, खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में स्थानीय नागरिकों की बड़ी सहभागिता देखने को मिली।
