महेंद्र भट्ट ने कहा—हरक सिंह की कुंडली किसी की कुंडली से नहीं मिलती, सिर्फ दल बदल की लाइन साफ
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आरोप–प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें दल-बदलू मानसिकता का बताया। एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान भट्ट ने कहा कि हरक सिंह पर नाड़ी खराष्टक बना हुआ है। उम्र ऐसी हो गई है कि कब, किसके बारे में क्या बोल दें—हम भी नहीं बता सकते।

“हरक की कुंडली किसी से नहीं मिलती—सिर्फ दल बदल की लाइन साफ दिखती है”
महेंद्र भट्ट यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि हरक की कुंडली किसी की कुंडली से मिलती ही नहीं। बस दल बदलने की लाइन हमेशा साफ दिखाई देती है। बहुजन समाज पार्टी (BSP), समाजवादी पार्टी (SP), भाजपा (BJP)… अब कांग्रेस में कितने दिन टिकेंगे, पहले अपनी जन्मपत्री ठीक करा लें। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

उत्तराखंड में सियासी तापमान एक बार फिर गर्म
हरक सिंह रावत पहले ही कई बार पार्टियां बदल चुके हैं और अब कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा का यह नया हमला सियासी घमासान को और तीखा कर सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच बयानबाजी और तेज हो सकती है।
