टिहरी झील में अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते CM धामी
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद में रविवार को टिहरी झील में आयोजित प्रतिष्ठित “International President Cup 2025’’ और “चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’’ का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए भारत और दुनिया के विभिन्न देशों से आए खिलाड़ियों के साथ संवाद किया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

22 देशों के 300 खिलाड़ियों ने बढ़ाया आयोजन का स्तर
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 22 देशों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी ने इस आयोजन को वैश्विक स्तर पर अधिक पहचान दिलाई है और टिहरी झील को इंटरनेशनल एडवेंचर स्पोर्ट्स मैप पर स्थापित कर दिया है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए THDC, Asian Kayaking & Canoeing Association, Uttarakhand Olympic Association और अन्य सभी सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद दिया।

टिहरी झील अब साहसिक खेल और आजीविका का प्रमुख केंद्र
CM धामी ने कहा कि टिहरी झील अब केवल ऊर्जा उत्पादन या जल प्रबंधन का केंद्र नहीं, बल्कि पर्यटन, साहसिक खेलों और रोजगार के नए अवसरों का सबसे बड़ा आधार बन चुकी है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि यहां नियमित अंतरराष्ट्रीय आयोजन होते रहें।
खेलेगा भारत—जीतेगा भारत
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Khelo India और Fit India कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में अभूतपूर्व प्रगति की है। 2023 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 107 पदक इसका प्रमाण है।
उन्होंने बताया कि भारत 2030 में अहमदाबाद में Commonwealth Games की मेजबानी करेगा। साथ ही खेल बजट को केंद्र सरकार ने तीन गुना बढ़ाया है। इसके अलावा ओलंपिक क्वालिफिकेशन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है
उत्तराखंड बना “खेलभूमि” — 103 मेडल और 7वां स्थान
मुख्यमंत्री ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 103 पदक जीतकर 7वां स्थान प्राप्त किया, जो प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना तैयार होने से अब उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय आयोजन कराने में सक्षम है। देहरादून स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय आइस रिंक की शुरुआत ने भारत में विंटर स्पोर्ट्स के नए युग का दरवाजा खोला है।
जल्द आएगा Sports Legacy Plan
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 8 प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित होंगी। 920 अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट और 1000 खिलाड़ी हर वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। हल्द्वानी में राज्य का पहला स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय। लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा
खिलाड़ियों के लिए योजनाएं और सम्मान
नई खेल नीति के अंतर्गत:
- राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी
- निःशुल्क प्रशिक्षण व शिक्षा
- मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना
- खेल छात्रवृत्ति
- हिमालय खेल रत्न, खेल रत्न, द्रोणाचार्य अवार्ड
- राजकीय सेवाओं में 4 फीसदी खेल-कोटा पुनः लागू
युवाओं को प्रेरित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है—अपने सपनों को पंख दें, सरकार आपके साथ है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, THDC के CMD सीपन गर्ग, विदेशों से आए खिलाड़ी, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
