भाऊ गैंग की धमकी के बाद कड़ी सुरक्षा में आयोजित की जा रही है सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट की शादी।
हल्द्वानी। भारत के मशहूर व्लॉगर और करोड़ों युवाओं के फेवरेट सौरव जोशी जल्द ही दूल्हा बनने जा रहे हैं। गुरुवार रात से शुक्रवार के बीच उनकी शादी हल्द्वानी की नवाबी रोड में रहने वाली अवंतिका भट्ट से होगी। अवंतिका की उम्र 26 वर्ष है और वह सौरव से सिर्फ 20 दिन छोटी हैं।

रामनगर की सीक्रेट लोकेशन में होगी शादी
शादी पूरी तरह सीक्रेट लोकेशन पर आयोजित की जा रही है। सूत्रों के अनुसार यह लोकेशन रामनगर क्षेत्र में है, जहां सीमित लोगों को ही जाने की अनुमति दी गई है। कार्यक्रम में सिर्फ 15 बाराती और 5 घराती शामिल होंगे, ताकि सुरक्षा और गोपनीयता बनी रहे।

‘भाऊ गैंग’ की धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी
हाल ही में सौरव जोशी को कथित तौर पर भाऊ गैंग की ओर से धमकी मिली थी। इसके बाद परिवार ने सुरक्षा के लिए पुलिस से संपर्क किया। सौरव और उनके ससुर प्रकाश चन्द्र भट्ट ने नैनीताल SSP मंजूनाथ टीसी से मुलाकात कर सुरक्षा मांगी, जिसके बाद शादी स्थल पर कड़ी पुलिस तैनाती कर दी गई है।
समधी पहले ही डाल चुके हैं कंधे पर हाथ—परिवारों में खुशी
शादी से पहले दोनों परिवारों की मुलाकातें हो चुकी हैं। एक तस्वीर में दोनों पिता कंधे में हाथ डाले मुस्कुराते दिखाई दिए, जो दोनों परिवारों की गर्मजोशी को दर्शाता है।
अवंतिका के पिता की परिवारिक पृष्ठभूमि
अवंतिका के पिता प्रकाश चन्द्र भट्ट उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं। वे बिसार गांव के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य स्व. हरिदत्त भट्ट के पुत्र हैं। स्व. हरिदत्त भट्ट हल्द्वानी में प्रतिष्ठित ज्योतिषविद रहे हैं, जिनकी क्षेत्र में गहरी मान्यता रही है।
