ज्वालापुर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट से धमाके जैसी आवाज निकालने पर पुलिस ने दिखाई सख्ती और बाइक जब्त की
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में विवेक विहार निवासी तुषार को बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखों जैसी आवाजें निकालना भारी पड़ गया। युवक सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज और स्टंट करते हुए बुलेट चला रहा था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत और नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और युवक की बुलेट बाइक को मौके पर ही सीज कर लिया।

तेज आवाज और स्टंट पर पुलिस की सख्ती
पुलिस ने बताया कि युवक बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर धमाके जैसी आवाजें निकाल रहा था। ऐसी हरकतें सार्वजनिक शांति भंग करने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के अंतर्गत आती हैं।

ज्वालापुर पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि कि जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी या तेज आवाज से दूसरों को परेशान करेंगे, उनकी गाड़ियों को जब्त किया जाएगा और उनके खिलाफ केस दर्ज होगा।
पुलिस की निगरानी लगातार जारी
पुलिस ने कहा कि शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर और खतरनाक स्टंट करने वालों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ाई जा रही है ताकि सड़कों पर शोरगुल और असामाजिक गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जा सके।
