धराली आपदा में स्वयंसेवक की नियुक्ति पर सफाई देते BJP विधायक सुरेश चौहान, विपक्ष ने घेरा।
देहरादून। धराली आपदा से जुड़ा स्वयंसेवक नियुक्ति विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। बेरोजगार संघ और सामाजिक कार्यकर्ता बॉबी पंवार द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अब भाजपा विधायक सुरेश चौहान ने इस मामले में सफाई दी है। बीजेपी विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि मैंने किसी भी व्यक्ति की सिफारिश नहीं की है। मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि धराली आपदा के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग ने पीआरडी से स्वयंसेवक के रूप में नियुक्ति की थी।

हालांकि, इस सफाई के बाद भी मामला और पेचीदा हो गया है। क्योंकि धराली की आपदा 5 अगस्त 2025 को आई थी, जबकि जिस स्वयंसेवक की नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं, वह 20 जून 2025 को ही हो चुकी थी। दस्तावेज़ों के अनुसार, मई में आपदा प्रबंधन विभाग ने स्वयंसेवकों की मांग की थी। 19 जून को आकाश चौहान ने विभाग को चिट्ठी लिखकर नौकरी मांगी और 20 जून को नियुक्ति आदेश जारी हो गया। यही सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
विधायक सुरेश चौहान ने माना कि आकाश चौहान उनके ही गांव के हैं, लेकिन उन्होंने साफ़ कहा कि वोमेरेभतीजेनहींहैं। पहाड़मेंतोसभीकिसीनकिसीरिश्तेदारीमेंजुड़ेहोतेहैं। अब विपक्ष और बेरोजगार संघ इस सफाई को लेकर सरकार पर और हमलावर हो गए हैं। उनका कहना है कि आपदा से पहले नियुक्ति कैसे हो गई? और क्या सरकारी प्रक्रिया का पालन हुआ? अब इसका जवाब सरकार को देना होगा।

