मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में हल्की वर्षा की संभावना जताई है।
देहरादून। उत्तराखंड में अक्टूबर महीने के साथ ही सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। अब मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने जानकारी दी कि आगामी दो दिनों में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों – उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में हल्की वर्षा की संभावना है। उन्होंने कहा कि अधिकतर स्थानों पर मौसम सामान्य रहेगा।
इस दौरान प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। ठंड को लेकर फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है, लेकिन रात के तापमान में मामूली गिरावट जारी रहेगी। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।

