दीपावली से पहले नैनीताल पुलिस ने दो जगहों पर छापा मारकर 12 जुआरियों को पकड़ा, लाखों रुपये नकद बरामद।
हल्द्वानी। दीपावली से पहले नैनीताल पुलिस ने अवैध जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर 6.67 लाख से अधिक की नकदी बरामद की। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) के सख्त निर्देशों के तहत की गई।

मामला-1: जंगल में कालाढूंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कोटाबाग क्षेत्र के जंगल में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि 5 जुआरी दबोचे गए।

- गिरफ्तार आरोपी: बेनट चरन, हेम चन्द्र तिवारी, जसवंत सिंह, नमन जोशी, प्रेम चन्द्र अग्रवाल
- फरार आरोपी: कुन्दन नेगी, मोंटू, कालू व अन्य
- बरामद: 5,66,000 नकद, 52 ताश के पत्ते, त्रिपाल
- FIR: संख्या 113/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम
पुलिस टीम ने मौके से बरामद राशि और सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों को थाने लाया और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
मामला-2: लालकुआं में SOG और पुलिस की संयुक्त छापेमारी
इसी क्रम में लालकुआं क्षेत्र के बिन्दुखत्ता में बलवंत की दुकान पर SOG और कोतवाली प्रभारी बृजमोहन राणा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। यहां 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
- गिरफ्तार आरोपी: संजय सिंह, विजय जोशी, बलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, कुवर सिंह, खड़क सिंह, कमलेश सिंह
- बरामद: 1,01,650 नकद, 52 ताश के पत्ते
- FIR: मु0अ0सं0 217/25, सार्वजनिक जुआ अधिनियम
अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर – SSP
SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार निगरानी और छापेमारी जारी रहेगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रणनीति और टीम वर्क से मिली सफलता
इस अभियान में कालाढूंगी पुलिस, लालकुआं पुलिस और SOG की टीमों ने मिलकर सटीक रणनीति बनाई और जुआ अड्डों पर एक साथ धावा बोला। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का यह अभियान अपराधियों को साफ संदेश देता है कि कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं।
