SDRF टीम ने बद्रीनाथ से लौट रहे क्रूजर वाहन दुर्घटना में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पांडुकेश्वर। उत्तराखंड के पांडुकेश्वर के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहा एक क्रूजर वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 21 यात्री सवार थे।

जैसे ही घटना की सूचना मिली, SDRF पोस्ट पांडुकेश्वर की टीम मुख्य आरक्षी महेश ऐठानी के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। SDRF जवानों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला।
हादसे में 2 से 3 यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बाकी सभी यात्री पूरी तरह सकुशल हैं। SDRF की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

