वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नयागांव कॉर्बेट वॉटरफॉल का उद्घाटन किया, ग्रामीण रोजगार और पर्यटन विकास पर जोर।
रामनगर। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज अंतर्गत नयागांव में कॉर्बेट वॉटरफॉल का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक आधारित पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि ग्रामीण रोजगार से जुड़ सकें।

मंत्री ने कहा कि कॉर्बेट वॉटरफॉल एक आकर्षक पर्यटन स्थल है, जहां पर्यटकों को उत्तम सुविधाएं मिलनी चाहिए। इससे वन विभाग की आय में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने नैनीताल रोड में खाली पड़ी वन भूमि में जंगल बनाने की मांग भी उठाई।
