देहरादून में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए सखी फ्री टैक्सी सर्विस शुरू, लोगों को मुफ्त शटल सुविधा मिलेगी।
देहरादून। राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक सकारात्मक पहल की है। अब शहर में सखी फ्री टैक्सी सर्विस शुरू की गई है, जिससे आम जनता को बाजार या अन्य गंतव्यों तक जाने में आसान और मुफ्त परिवहन मिलेगा।

इस सेवा के तहत लोग ऑटोमेटेड शटल पार्किंग में अपना वाहन खड़ा करेंगे और सखी फ्री टैक्सी के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुँचेंगे। वापसी में भी टैक्सी उन्हें पार्किंग तक छोड़ देगी।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि वर्तमान में इस सेवा में दो वाहन लगे हैं, और नवंबर तक इसे आठ वाहनों तक बढ़ाया जाएगा, ताकि शहर में वाहनों का दबाव कम हो और आम जनता को जाम से राहत मिल सके।

