हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए अस्थायी शहर का निर्माण, प्रत्येक सेक्टर में थाने, अस्पताल और सूचना केंद्र तैयार।
हरिद्वार। कुंभ 2027 की तैयारियां अब रफ्तार पकड़ चुकी हैं। हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ के लिए सरकार एक अस्थायी शहर बसाने जा रही है, जिसमें कुल 32 सेक्टर बनाए जाएंगे। प्रत्येक सेक्टर में श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की सुविधा के लिए थाना, अस्पताल, सूचना केंद्र और पेयजल व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेज दिया है। लाखों श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के ठहरने की चुनौती को देखते हुए यह अस्थायी शहर एक बड़ा समाधान साबित होगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि कुंभ आने वाले हर श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित माहौल मिले, ताकि हरिद्वार कुंभ 2027 ऐतिहासिक और भव्य आयोजन के रूप में याद किया जाए।
