देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में हुई DJ पार्टी के बाद बवाल।
देहरादून। राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में देर रात बड़ा हंगामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक हॉस्टल में रात करीब 2:30 बजे तक PG डॉक्टरों की DJ पार्टी चल रही थी। इस दौरान कई डॉक्टरों पर शराब के नशे में होने के आरोप लगे हैं।

पुलिसकर्मी को बंधक बनाने की कोशिश
सूत्रों के मुताबिक, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पार्टी में शामिल कुछ डॉक्टरों ने वीडियो बनाए जाने और कॉलर पकड़ने पर आपत्ति जताई और कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी को बंधक बनाने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

जांच के लिए बनी पांच सदस्यीय डॉक्टर टीम
अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच डॉक्टरों की जांच टीम गठित की है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। टीम को तय समय सीमा में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
PG डॉक्टरों ने जताया विरोध
वीडियो बनाए जाने को लेकर नाराज़ PG डॉक्टरों ने विरोध जताया है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।
