सिडकुल पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान में 35 युवकों को गिरफ्तार कर पांच वाहन सीज किए।
हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर शराब पीना युवाओं को महंगा पड़ गया। पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान चलाते हुए कुल 35 युवकों को मौके से गिरफ्तार कर 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया। पुलिस ने मौके पर ही ₹8750 का संयोजन शुल्क वसूल किया और 5 वाहनों को सीज कर दिया। सभी को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक स्थानों और होटलों में शराब पीने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का सख्त एक्शन
SSP हरिद्वार के निर्देश पर सिडकुल थाना पुलिस ने क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सड़कों, शराब की दुकानों और ढाबों पर छापेमारी कर 35 लोगों को पकड़ा। सिडकुल पुलिस ने कहा कि किसी को भी सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने की इजाजत नहीं दी जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आगे भी चलेगा अभियान
पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों, ढाबों और सड़क किनारे शराब पीने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। इस तरह के अभियानों को लगातार चलाया जाएगा ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे।
