भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड की ओर से जारी पत्र में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा, उत्तराखंड ने 9 अक्टूबर 2025 को नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक सूची में ऋषिकेश के विपुल मैंदोली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, नैनीताल से दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, जो पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं, को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा टिहरी से मुलायम सिंह रावत (रोहित) को भी महामंत्री बनाया गया है। बीजेपी संगठन ने युवा मोर्चा में नई नियुक्तियों को मिशन 2027 की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। युवाओं में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है।

