मुनस्यारी के गोल्फा गांव में SDRF टीम घायल महिला को स्ट्रेचर पर दुर्गम पहाड़ पार कर रोड हेड तक ले जाती हुई।
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लॉक के ग्राम गोल्फा में एक महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया। इलाके में सड़क मार्ग न होने के कारण महिला को अस्पताल तक ले जाना बेहद मुश्किल हो गया।

स्थिति की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुँची और मानवीय संवेदनाओं के साथ साहसिक कदम उठाते हुए महिला को स्ट्रेचर पर उठाकर दुर्गम पैदल मार्ग पार किया।
कठिन रास्तों और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों से गुजरते हुए SDRF टीम ने महिला को सुरक्षित रोड हेड तक पहुँचाया। वहाँ पहले से खड़ी एम्बुलेंस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ इलाज शुरू हुआ।

स्थानीय लोगों ने SDRF के इस प्रयास की जमकर सराहना की और कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में टीम का यह साहसिक कार्य लोगों की जिंदगी के लिए उम्मीद की किरण है।
