आंदोलन कर रहे युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, CBI जांच की घोषणा की
देहरादून। उत्तराखंड में पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे युवाओं को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद आंदोलन स्थल पर पहुंचकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम धामी ने कहा कि अब इस पूरे पेपर लीक प्रकरण की जांच CBI से कराई जाएगी।

राज्य सरकार करेगी CBI जांच की संस्तुति
मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने और युवाओं का विश्वास जीतने के लिए राज्य सरकार जल्द ही केंद्र को पत्र लिखकर CBI जांच की सिफारिश करेगी। इससे मामले की तह तक पहुंचने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने में मदद मिलेगी।

युवाओं की मांग के बाद लिया गया फैसला
कई दिनों से बेरोजगार युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे थे। उनका कहना था कि SIT जांच के बावजूद मामले में पूरी सच्चाई सामने नहीं आ रही। इसलिए CBI जांच ही एकमात्र विकल्प है, जिससे सच्चाई उजागर हो सके।
सरकार की सख्त चेतावनी
सीएम धामी ने यह भी साफ किया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार सख्त कदम उठाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए नए नियम भी बनाए जाएंगे।
