UKSSSC पेपर लीक मामले में CBI जांच के समर्थन में पूर्व सीएम रावत और सीएम धामी
हरिद्वार। UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर राज्यभर में बवाल मचा हुआ है। तीन दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ शब्दों में कहा था कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI से बड़ा कोई विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने मांग की थी कि जांच सिटिंग जज की निगरानी में हो, ताकि किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव न बने।

CM धामी का बड़ा बयान—”सरकार पीछे नहीं हटेगी”
आज के अखबारों में छपी खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी साफ कर दिया है कि सरकार CBI जांच से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि सच सामने आए और दोषियों को सख्त सजा मिले।

जल्द शुरू होगी CBI जांच की प्रक्रिया
सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार केंद्र से औपचारिक सिफारिश भेजने की तैयारी में है। जैसे ही केंद्र से हरी झंडी मिलेगी, CBI टीम इस मामले की जांच अपने हाथ में ले लेगी।
युवाओं का बढ़ा भरोसा, विरोध हो सकता है शांत
लंबे समय से CBI जांच की मांग कर रहे बेरोजगार युवा अब राहत की सांस ले सकते हैं। सरकार का यह कदम प्रदेश में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को शांत करने में मदद कर सकता है।
