गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल का इस्तीफा स्वीकार किया
देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल के इस्तीफे को मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने 16 सितंबर 2025 (अपराह्न) से रचिता जुयाल के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है और अब वह भारतीय पुलिस सेवा से सेवा मुक्त हो गई हैं।

उत्तराखंड सरकार ने भेजा था प्रस्ताव
उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने 25 अगस्त 2025 को रचिता जुयाल के इस्तीफे का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर औपचारिक रूप से उनके त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया।


अवर सचिव ने दी जानकारी
भारत सरकार के गृह मंत्रालय (पुलिस-I प्रभाग) के अवर सचिव संजीत कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि रचिता जुयाल अब भारतीय पुलिस सेवा से सेवा मुक्त हो चुकी हैं।
