सोशल मीडिया पर तमंचे संग रील बनाने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में
हरिद्वार। हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को तमंचे के साथ रील बनाना भारी पड़ गया। मामला 24 सितंबर की रात का है जब सोशल मीडिया पर युवक की तमंचे संग रील वायरल हुई। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई।

कुछ घंटों में दबोचा आरोपी
पुलिस टीम ने 25 सितंबर की सुबह कांगड़ी से आगे चंडीघाट की ओर निर्माणाधीन हाईवे के पास से आरोपी युवक को दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान राज उर्फ नरदेव (19 वर्ष) पुत्र रतनलाल, मूल निवासी ग्राम चंदौसी, थाना फतेहगढ़, जिला सम्भल (उत्तर प्रदेश) और हाल निवासी माही रेस्टोरेंट, ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है।

तमंचा और मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और वह मोबाइल फोन बरामद किया जिससे रील पोस्ट की गई थी। आरोपी पर शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहना
इस पूरे ऑपरेशन में थानाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, कांस्टेबल चालक मोहन सिंह रावत और होमगार्ड नितिन कुमार शामिल रहे।
