दीपावली से पहले हल्द्वानी में 14 दिन तक अलग-अलग इलाकों में रहेगा बिजली संकट
हल्द्वानी। हल्द्वानी के लोग त्योहारों से पहले बड़ी परेशानी झेलने वाले हैं। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने 24 सितंबर से 13 अक्टूबर तक 14 दिन का बिजली शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

शटडाउन क्यों?
अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि यह शटडाउन लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की लॉपिंग–चॉपिंग जैसे अनिवार्य रखरखाव कार्यों के लिए किया जा रहा है। हालांकि, उपभोक्ताओं को दिनभर बिजली संकट झेलना पड़ेगा।

कब–कहां रहेगा अंधेरा
- 24–25 सितंबर: रानीबाग, गौलापार
- 27 सितंबर: 220 केवी कमलुवागांजा सब स्टेशन से जुड़े काठगोदाम व कमलुवागांजा फीडर
- 29 सितंबर: कालाढूंगी रोड चौराहा
- 30 सितंबर: 13 बीघा बिजलीघर
- 3 अक्टूबर: नैनीताल रोड, सुभाषनगर, मुखानी, रानीबाग, दानीबंगर
- 4 अक्टूबर: पिटकुल फीडर (सात घंटे का शटडाउन)
- 6 अक्टूबर: स्टेशन रोड, नवाबी रोड, आवास विकास, कालीचौड़
- 7 अक्टूबर: गांधीनगर, हाइडिल गेट, शीशमहल
- 8 अक्टूबर: बरेली रोड, नई बस्ती, गायत्रीनगर
- 9 अक्टूबर: रामपुर रोड, उजालानगर, राजपुरा, काल टैक्स
- 10 अक्टूबर: आजादनगर, धान मिल
- 11 अक्टूबर: बाजार क्षेत्र, मंडी
- 13 अक्टूबर: तिकोनिया और आसपास के इलाके
व्यापारियों और उपभोक्ताओं की चिंता
त्योहारी सीजन में इस लंबे बिजली संकट से व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है। दुकानदारों का कहना है कि अंधेरे में कारोबार करना मुश्किल होगा, जबकि आम लोग रोजमर्रा के कामकाज को लेकर चिंतित हैं।
