देर रात SEOC पहुँचकर सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून। देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी राज्य आपदा परिचालन केंद्र (SEOC) पहुँचे। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग, SDRF, जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य के निर्देश
सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से राजधानी देहरादून और अन्य जिलों में हो रहे नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत सहायता पहुँचाई जाए और जो लोग लापता हैं उनकी तलाश तेजी से की जाए।

मौसम अलर्ट पर बढ़ाई गई सतर्कता
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सीएम ने सभी जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि SEOC से हालात पर लगातार नजर रखी जाए और जिला प्रशासन व विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर राहत कार्य चलाया जाए।
जनहानि रोकने के लिए सक्रिय संसाधन
सीएम धामी ने निर्देश दिए कि सभी संसाधनों को एक्टिव मोड में रखा जाए ताकि किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके। उन्होंने बचाव कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के आदेश दिए।
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भी लिया अपडेट
सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर उत्तराखंड में अतिवृष्टि की स्थिति की जानकारी ली है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
फील्ड टीमों की सराहना
मुख्यमंत्री ने SDRF, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि सभी टीमें समन्वय से काम करें और जनता को हर संभव सहायता दें।
जनता से अपील
सीएम ने आम लोगों से अपील की कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक के साथ है और संकट की इस घड़ी में हर मदद की जाएगी।
