नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम धामी
देहरादून। पड़ोसी देश नेपाल में बने राजनीतिक हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों, सीमा सुरक्षा बल और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

जनभावनाओं का रखा ध्यान
सीएम धामी ने कहा कि नेपाल के साथ हमारे सांस्कृतिक और पारिवारिक रिश्ते गहरे हैं। ऐसे में नेपाली नागरिकों से संयमित और सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए और सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी अफवाह पर त्वरित कार्रवाई हो।

सतर्कता और निगरानी पर जोर
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ाई जाए, गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
बेहतर समन्वय और गश्त बढ़ाने के निर्देश
सीएम धामी ने स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
