बद्रीनाथ धाम में गुटखा-तंबाकू के दाग मिटाकर पुलिस और समाज ने दीवारों को दिया नया रूप
बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन गुटखा-तंबाकू की वजह से परिसर की दीवारों की पवित्रता और सुंदरता पर असर पड़ रहा था।

पुलिस और फोटोग्राफर यूनियन की संयुक्त पहल
“स्वच्छ धाम–पावन धाम” अभियान के तहत पुलिस और फोटोग्राफर यूनियन ने मिलकर उन दीवारों की रंगाई-पुताई की, जो गुटखा-तंबाकू के दाग से खराब हो गई थीं।

श्रद्धालुओं से की गई खास अपील
चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गुटखा-तंबाकू का सेवन न करें, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें और धार्मिक आस्था व पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनें।
फोटोग्राफर यूनियन का विशेष सहयोग
अभियान में फोटोग्राफर यूनियन अध्यक्ष भगत कन्नी, सचिव राघव पंवार समेत अन्य फोटोग्राफरों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
