पौड़ी की वंशिका शर्मा ने जापान में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया
पौड़ी। पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम भेटी की वंशिका शर्मा ने 8वीं कराटे-डो ग्लोबल चैंपियनशिप 2025 में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया।

फाइनल तक का सफर रहा रोमांचक
वंशिका ने जापान, हंगरी और इंग्लैंड की खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी से हुआ, जहां कड़े संघर्ष के बाद उन्होंने रजत पदक जीता।

पहले भी जीत चुकी हैं कई मेडल
वंशिका शर्मा अब तक कराटे की “काटा” और “कुमीते” शैलियों में 14 पदक जीत चुकी हैं। उनकी इस जीत पर परिवार और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
