हल्द्वानी में SSP कार्यालय के बाहर रोड रेस केस में FIR पर धरना देते बीजेपी युवा मोर्चा मंत्री विपिन पांडे
हल्द्वानी। हल्द्वानी में रोड रेस केस में FIR दर्ज होने के बाद बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे मंगलवार को SSP कार्यालय हल्द्वानी पहुंचे और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

5 घंटे तक चला धरना
विपिन पांडे अपने बच्चों समेत करीब 5 घंटे तक SSP कार्यालय के बाहर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ गलत तरीके से FIR दर्ज की है।

भाजपा नेताओं ने बनाई दूरी
खास बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी भी भाजपा नेता ने विपिन पांडे के धरने में हिस्सा नहीं लिया।
पांडे दंपत्ति ने दी सफाई
विपिन पांडे और उनकी पत्नी मीना पांडे ने कहा कि यह मामला राजनीतिक द्वेष का नतीजा है और पुलिस ने बिना जांच के कार्रवाई की है।
