नैनीताल में एसएसपी प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस का आधी रात चेकिंग अभियान, शराबी चालकों व नशेबाजों पर बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में अपराध और अराजकतत्वों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा IPS ने खुद मोर्चा संभाला। आधी रात को सड़कों पर उतरकर उन्होंने पुलिस टीम को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

शराबी चालकों व नशेबाजों पर गिरी गाज
अभियान के दौरान पुलिस ने 05 शराबी चालकों को गिरफ्तार किया, 52 लोगों पर सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने की कार्रवाई हुई और 18 वाहन सीज किए गए।

416 चालकों पर कार्रवाई, 1.10 लाख जुर्माना
ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 416 चालकों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 1,10,600 का जुर्माना वसूला।
हर चौराहे पर पुलिस की पैनी नजर
शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीमें तैनात रहीं और ओवरस्पीड, ड्रंक एंड ड्राइव, अवैध नशे की तस्करी जैसे मामलों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
जनता से अपील – सुरक्षित समाज के लिए सहयोग जरूरी
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और एक सुरक्षित व शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में सहयोग दें। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
