नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा में 1050 लोगों का सत्यापन कर 41 पर कार्रवाई की और 1.76 लाख जुर्माना वसूला
हल्द्वानी। नैनीताल के SSP प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया।

1050 लोगों का सत्यापन, 41 पर कार्रवाई
अभियान के दौरान कुल 1050 लोगों का सत्यापन किया गया। जिन मकान मालिकों ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था, उनमें से 17 सहित कुल 41 लोगों पर कार्रवाई की गई।

1.76 लाख का जुर्माना वसूला
सत्यापन न कराने वालों से पुलिस ने 1,76,000 का जुर्माना वसूला। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में सत्यापन नहीं कराने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
पुलिस की अपील – क्षेत्र को सुरक्षित बनाएं
पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराकर थाने में जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
