बनभूलपुरा रेलवे क्रासिंग कल से हल्के वाहनों के लिए खुलेगा
हल्द्वानी। लंबे समय से बनभूलपुरा रेलवे क्रासिंग बंद रहने के बाद शुक्रवार से हल्के वाहनों के लिए गोलापार जाने वाला मार्ग (वन-वे) शुरू कर दिया जाएगा। एसडीएम राहुल शाह ने जानकारी दी कि यह निर्णय स्थानीय लोगों और हल्के वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से उपयोग के लिए तैयार हो। भारी वाहनों के लिए फिलहाल मार्ग बंद रहेगा और उन्हें वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।
