प्रीतम सिंह का बीजेपी पर वार
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं ने पैसे अंडर द टेबल लिए या ऊपर से, यह स्पष्ट करने के लिए सूची सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सके।

बीजेपी के चाल, चरित्र और चेहरे पर सवाल
प्रीतम सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले से बीजेपी का असली चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी जनता के साथ पारदर्शिता नहीं रख रही है।

कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
इसी के साथ प्रीतम सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध और अराजकता बढ़ रही है, और सरकार इसे रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है।
