हरक सिंह रावत का बीजेपी पर वार
देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। हाल ही में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि हरक सिंह कांग्रेस में अपनी खोई साख दोबारा पाना चाहते हैं या प्रदेश अध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे हैं। इन सवालों पर उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा – “पार्टी ने मुझे हमेशा सम्मान दिया है और आज भी देर ही है।”

इसके साथ ही हरक सिंह रावत ने कर्मचारियों और पेंशन व्यवस्था को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विधायक, सांसद और मंत्री को एक से अधिक पेंशन मिल रही है, लेकिन कर्मचारियों को एक भी पेंशन का हक क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने उपनल और अनुबंध कर्मचारियों की स्थिति पर भी सवाल उठाए। हरक सिंह ने कहा कि वर्षों से नौकरी कर रहे कर्मचारियों को न तो स्थाई किया जा रहा है और न ही उचित वेतन दिया जा रहा है। उल्टे कई बार उन्हें नौकरी से हटा दिया जाता है, जो कि सरासर अन्याय है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हरक सिंह रावत लगातार आम जनता और कर्मचारियों के मुद्दे उठा रहे हैं, जिससे उनकी सक्रियता राज्य की राजनीति में फिर से बढ़ती दिखाई दे रही है।

