बेस अस्पताल के बाहर बना पिंक टॉयलेट
हल्द्वानी। शहर में शॉपिंग या अन्य कामों से आने वाली महिलाओं, बहनों और बेटियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नगर निगम ने जिला विकास प्राधिकरण से मिले करीब 24 लाख रुपए की लागत से शहर के बीचों-बीच, सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के ठीक बाहर एक आधुनिक पिंकटॉयलेट बनवाया है।

इस पहल से हल्द्वानी की महिलाओं को अब स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की सुविधा मिल सकेगी। खासतौर पर बाजार आने वाली महिलाएं और अस्पताल के मरीजों के परिजनों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी। नगर निगम का कहना है कि यह पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिए समर्पित है, जहां साफ-सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।
